Maharashtra FYJC 1st Merit List 2025 Released: महाराष्ट्र राज्य में शिक्षा नीति के क्षेत्र में हाल ही में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। महाराष्ट्र राज्य शिक्षा विभाग ने अब 10 वीं के बाद कक्षा 11वीं में दाखिला के लिए FYJC Portal आयोजित किया है। मतलब अब 10 वीं उत्तीर्ण छात्रों को कक्षा 11 वीं में दाखिला लेने के लिए FYJC पोर्टल में पंजीकरण करवाना होगा। बता दे इस संपूर्ण प्रक्रिया के अंतर्गत FYJC Portal पर Maharashtra FYJC 1st Merit List 2025, 6 जून 2025 को जारी कर दी गई है।
जैसा कि हमने बताया महाराष्ट्र राज्य शिक्षा विभाग में फर्स्ट ईयर जूनियर कॉलेज एडमिशन के लिए अब सेंट्रलाइज़ पोर्टल तैयार कर दिया है ताकि 10 वीं के बाद छात्रों को इस पोर्टल पर पंजीकरण के पश्चात ही कक्षा 11 वीं में दाखिला (FYJC 11th admission list 2025) दिया जा सके जिसके अंतर्गत यह सुनिश्चित किया जाएगा की 10 वीं में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्रों को Maharashtra FYJC 1st Merit List 2025 में सम्मिलित किया जाए।

इसी के चलते 26 मई 2025 से पंजीकरण प्रक्रिया आरंभ की गई थी। जहां पंजीकरण की अंतिम तिथि 5 जून 2025 निर्धारित की गई थी जिसके बाद पहली Maharashtra FYJC Provisional Merit List, 6 जून 2025 से जारी कर दी गई है। तत्पश्चात Maharashtra FYJC 2nd Merit List 2025, 8 जून 2025 को जारी की जाएगी। इसके बाद 10 जून 2025 को कॉलेज आंबटन किया जाएगा और 11 जून से 18 जून के बीच प्रवेश प्रक्रिया आरंभ कर दी जाएगी।
Year | Merit List Type | Release Date |
2025 | Provisional Merit List | 6 June 2025 |
2025 | Final Merit List | 8 June 2025 |
जारी हुई Maharashtra FYJC 1st Merit List 2025
बात करें MFYJC First Merit List 2025 Maharashtra की तो इस पहली मेरिट सूची में 1.3 लाख छात्रों को कॉलेज में सीट आंबटित की गई है जिनमें से 55665 छात्रों को उनके पसंद के कॉलेज में प्रवेश मिला है और वह इस प्रवेश को यदि सुनिश्चित करना चाहते हैं तो उन्हें अपने प्रवेश प्रक्रिया की पुष्टि करनी होगी अन्यथा वे अयोग्य घोषित कर दिए जाएंगे। बता दें वर्ष 2025 के अंतर्गत राज्य भर के 12.71 लाख छात्रों ने इस FYJC पोर्टल पर पंजीकरण प्रक्रिया पूरी की है जिसमें से अकेले मुंबई डिवीजन से ही 2.9 लाख आवेदन प्राप्त हुए हैं।
$100 Million Social Security Fraud Exposed, Case Update and Full Details
₹5 Lakh Loan Lakhpati Didi Yojana: सरकार दे रही 5 लाख का लोन, बिना ब्याज
FYJC Merit List 2025 किस प्रकार देखें?
FYJC की आधिकारिक वेबसाइट पर Maharashtra FYJC 1st Merit List 2025 जारी कर दी गई है। मेरिट सूची देखने के लिए छात्रों को सबसे पहले FYJC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर छात्रों को Student Area के सामने क्षेत्रीय लिंक का विकल्प दिखाई देगा।
- यहां क्लिक करने के बाद उन्हें यहां आवेदन संख्या और पासवर्ड दर्ज कर लॉगिन प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
- लॉगिन होने के बाद उन्हें FYJC Merit List 2025 के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- यहां क्लिक करते ही उनके सामने FYJC 1st Merit List 2025 online आ जाती है।
- इस मेरिट सूची में छात्र को अपना नाम ढूंढना होगा और इसे Maharashtra FYJC merit list PDF download कर अपने पास सहेजना होगा।
FYJC 1st Merit List 2025 PDF Download
Mahafyjcadmissions.in ने महाराष्ट्र के अंतर्गत आने वाले सभी जोनों के लिए मेरिट सूची जारी कर दी है। नीचे दी गई तालिका से सूची देखें:

NEET UG 2025 Provisional Answer Key Released; 5 जून तक आपत्तियां दर्ज कराएं
FYJC 11thadmission.org.in merit list 2025
मेरिट सूची जारी होने के बाद यदि छात्रों को इस FYJC first list पर किसी प्रकार की कोई आपत्ति दर्ज करनी है तो उन्हें ग्रीवन्स रिड्रेसल अनुभाग में आपत्ति दर्ज करनी होगी। आपत्तियां स्वीकार करने के पश्चात इनकी समीक्षा की जाएगी और 8 जून 2025 को अंतिम मेरिट सूची जाहिर की जाएगी।
अंतिम मेरिट सूची जारी होने के पश्चात 10 जून 2025 को कॉलेज आंबटन सूची जारी होगी। छात्रों को आधिकारिक वेबसाइट पर कॉलेज आंबटन का विवरण प्राप्त करना होगा और 11 से 18 जून के बीच आंबटित किए गए कॉलेज में जाकर दस्तावेज सत्यापन पूरी कर शुल्क का भुगतान कर अपना दाखिला सुनिश्चित करना होगा।
FYJC 11th Admission Dates 2025
महाराष्ट्र के छात्र जिन्होंने 11वीं प्रवेश के लिए पंजीकरण कराया है और तिथियों पर स्पष्टीकरण की आवश्यकता है, वे नीचे दी गई तालिका देख सकते हैं
Event | Date |
Provisional Merit List Release | 6 June 2025 |
Objection/Correction Window | 6–7 June 2025 |
Final Merit List Release | 8 June 2025 |
Zero Round -Quota Admission For Minority, Quota, In-House Quota, Management Quota at College Level | 9–11 June 2025 |
College Allotment List Display | 10 June 2025 |
Admission Confirmation & Document Submission | 11–18 June 2025 |