PM Kisan Samman Nidhi Yojana: 20 वीं क़िस्त जल्द जारी, आधार-ओटीपी केवाईसी तुरंत करें पूरा!

PM Kisan Samman Nidhi Yojana: भारत सरकार किसानों के सशक्तिकरण के लिए विभिन्न प्रकार की सहायता योजनाएं संचालित कर रही है। इनमें से एक महत्वपूर्ण सहायता योजना है PM Kisan Samman Nidhi Yojana, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के माध्यम से सरकार प्रत्येक वर्ष ₹6000 की वित्तीय सहायता किसानों के खाते में ट्रांसफर करती है। यह ₹6000 एक साथ नहीं बल्कि साल में तीन किस्तों के रूप में किसानों के खाते में ट्रांसफर किए जाते हैं। यह किस्त हर 4 महीने के अंतराल में किसानों को DBT द्वारा पहुंचाई जाती है। बता दे अब तक 19वीं क़िस्त सफलतापूर्वक किसानों के खातों में ट्रांसफर की जा चुकी है और अब जल्द ही 20वीं किश्त भी किसानों को दी जाने वाली है।

पाठकों की जानकारी के लिए बता दे PM Kisan Samman Nidhi Yojana की 20वीं क़िस्त की राशि जल्द ही किसानों के खातों में ट्रांसफर की जाएगी। हालांकि इस राशि का लाभ प्राप्त करने के लिए किसानों को केवाईसी प्रक्रिया पूरी करनी होगी। यह KYC प्रक्रिया पूरी करने के लिए किसानों को अपना आधार कार्ड इस योजना से लिंक करना होगा और ओटीपी सत्यापित करना होगा। इस OTP सत्यापन के बाद ही किसानों की E KYC मान्य मानी जाएगी और उन्हें इस योजना का लाभ दिया जाएगा। वे सभी किसान जो अब तक इस प्रक्रिया को पूरा करने से चूक गए हैं उनसे निवेदन है कि वह जल्द से जल्द आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर केवाईसी डाटा अपडेट करें और ई केवाईसी पुरी करें।

PM Kisan Samman Nidhi Yojana
PM Kisan Samman Nidhi Yojana

PM Kisan Samman Nidhi Yojana 20 वीं किस्त का भुगतान और तिथि

PM Kisan Samman Nidhi Yojana के अंतर्गत प्रत्येक वर्ष ₹6000 की आर्थिक सहायता किसानों के खाते में ट्रांसफर की जाती है । इसमें अब तक 19वीं किस्त ट्रांसफर की जा चुकी है बता दे 19वीं किस्त की राशि 24 फरवरी 2025 को जारी की गई थी। इस चक्र के हिसाब से जून के अंतिम सप्ताह तक 20वीं क़िस्त की राशि भी किसानों के खातों में ट्रांसफर की जाएगी। हालांकि इस राशि प्राप्त करने के लिए किसानों को केवाईसी पूरा करना होगा।

E KYC Mandatory

जैसा कि हमने बताया इस योजना के लाभ राशि को प्राप्त करने के लिए किसानों को आधिकारिक पोर्टल पर जाकर EKYC करना अनिवार्य है। ई केवाईसी होने के बाद ही योग्य और उचित उम्मीदवार को इस योजना की किस्त ट्रांसफर की जाएगी। ई केवाईसी ही किसानों की पहचान सत्यापित करती है और इस योजना में होने वाली धोखाधड़ी को रोकते हैं। साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जाता है कि किसानों का खाता Aadhar Card और Mobile Bank से लिंक है जिसमें सीधा डीबीटी द्वारा किसानों को लाभ राशि Transfer की जाती है।

Small Saving Schemes 2025: सरकार ने जारी की नई ब्याज दरें, जानिए कौन सी स्कीम हुई अब ज़्यादा फायदेमंद

Post Office Time Deposit Scheme 2025: पोस्ट ऑफिस की पैसा डबल स्कीम, आज ही करें निवेश

EKYC करने की प्रक्रिया

  •  वे सभी किसान जिन्होंने अब तक इस योजना में ई केवाईसी नहीं पूरी की है वह आधिकारिक pmkisan.gov.in वेबसाइट पर जाकर ई केवाईसी प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं अथवा नजदीकी किसान मित्र केंद्र में जाकर भी इस प्रक्रिया को पूरा करवा सकते हैं। इस प्रक्रिया को पूरा करने के लिए उम्मीदवार इस योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ई केवाईसी अपडेट कर सकते हैं।
  •  अथवा मोबाइल ऐप पर फेस ऑथेंटिकेशन प्रक्रिया पूरी कर ई केवाईसी कर सकते हैं।
  •  हालांकि यदि आवेदक चाहे तो नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर में जाकर बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन से भी ई केवाईसी पूरा कर सकते हैं।

Khud kamao Ghar Chalao Scheme 2025: जाने पात्रता मानदंड, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

PM Vishwakarma Scheme 2025 – जाने पात्रता मापदंड और आवेदन प्रक्रिया @pmvishwakarma.gov.in

20वीं किस्त के भुगतान की प्रक्रिया

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ पाने के लिए किसान निम्नलिखित शर्तों का पालन करते हुए अपनी E-KYC पूरी कर सकते हैं:

  1. आधार कार्ड लिंकिंग – योजना के तहत लाभ पाने के लिए किसानों को अपना आधार कार्ड बैंक खाते से लिंक करना आवश्यक है।
  2. मोबाइल नंबर रजिस्ट्रेशन – बैंक खाता और आधार कार्ड से मोबाइल नंबर रजिस्टर होना चाहिए, ताकि OTP के द्वारा पहचान सत्यापित की जा सके।
  3. खाता विवरण अद्यतन – किसानों को यह सुनिश्चित करना होगा कि उनके खाते में सभी विवरण सही और अद्यतित हों, ताकि उन्हें योजना का लाभ बिना किसी रुकावट के मिले।

E KYC करने की प्रक्रिया ई

  • E KYC केवाईसी करने के लिए सबसे पहले आवेदक किसान को इस योजना के आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  •  आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर उन्हें ई केवाईसी के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  •  यहां क्लिक कर उन्हें अपना आधार नंबर दर्ज करना होगा ।
  • आधार नंबर दर्ज करते ही उम्मीदवार के रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आ जाता है।  उम्मीदवार को इस ओटीपी को खाली हिस्से में दर्ज करना होगा ओटीपी दर्ज करते ही उम्मीदवार की ई केवाईसी प्रक्रिया पूरी हो जाती है।
govtschemes.co

FAQs about PM Kisan Samman Nidhi Yojana

क्या कोई किसान 20वीं किस्त का लाभ नहीं प्राप्त कर सकता है?

अगर किसान ने E-KYC प्रक्रिया पूरी नहीं की है, तो उसे 20वीं किस्त का लाभ नहीं मिलेगा। E-KYC को पूरा करने के बाद किसान को अगली किस्त का लाभ प्राप्त होगा।

E-KYC में कोई समस्या आई तो क्या करें?

यदि आपको E-KYC प्रक्रिया में कोई समस्या आ रही है, तो आप किसान मित्र केंद्र या कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) में जाकर सहायता प्राप्त कर सकते हैं।

क्या प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत ₹6000 साल में एक बार ही मिलते हैं?

नहीं, ₹6000 की राशि हर साल तीन किस्तों में ट्रांसफर की जाती है। प्रत्येक किस्त की राशि ₹2000 होती है, और यह राशि साल में तीन बार किसानों के खातों में ट्रांसफर होती है।

क्या प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ सभी किसानों को मिलता है?

यह योजना केवल उन्हीं किसानों को लाभ प्रदान करती है जिनके पास आधार कार्ड, बैंक खाता, और रजिस्ट्रेड मोबाइल नंबर है। इसके अलावा, किसानों को अपनी जानकारी को समय-समय पर अपडेट करना आवश्यक है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top